x

CBSE और ICSE के छात्र पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, टर्म-1 परीक्षाओं के ऑनलाइन आयोजन की मांग

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-1 बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और इनकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। इस बीच छात्रों के एक समूह ने सुप्रीम कोर्ट में इन बोर्ड परीक्षाओं को लेकर याचिका दायर की है। छह छात्रों के इस समूह ने सुप्रीम कोर्ट से टर्म-1 की परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड में आयोजित करने की मांग की है।