सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 23 अगस्त से, मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: krishi jagran
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 23 अगस्त से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा तिथियों की घोषणा की गई है। दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 से शुरू होकर 29 अगस्त तक चलेंगी। दसवीं की परीक्षाएं सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 तक होंगी। बारहवीं की परीक्षाएं एक ही दिन में तीन पालियों साढ़े 10 से साढ़े 11, साढ़े 10 से 12 और साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे होगी।
