प्रश्न-पत्र पर मचे बवाल के बीच सीबीएसई का बड़ा फैसला, विवादित प्रश्न होंगे निरस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के अंग्रेजी विषय के पेपर को लेकर जारी विवाद के बीच बड़ा फैसला लिया। बोर्ड ने विवादित प्रश्नों को निरस्त कर दिया और कहा है कि इनकी एवज में छात्रों को पूरे अंक दिए जाएंगे। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित हितधारकों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञाें की सिफारिश पर विवादित प्रश्न निरस्त किए जाते हैं।
