सीडीएस अनिल चौहान को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी, दिल्ली पुलिस के कमांडो करेंगे सुरक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jsnewstimes
हाल ही में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए गए जनरल अनिल चौहान को केंद्र सरकार ने जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की। उन्हें यह सुरक्षा दिल्ली पुलिस देगी। इसमें दिल्ली पुलिस के कमांडो उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे। अनिल चौहान ने देश के दूसरे सीडीएस का कार्यभार संभाला है। वह ऐसे पहले सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जिन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद चार सितारा रैंक के साथ सेवा में वापसी की।
