सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च और ऑक्सफैम इंडिया पर भी आयकर विभाग का छापा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
आयकर विभाग ने दिल्ली में थिंक टैंक सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च, वैश्विक एनजीओ ऑक्सफैम इंडिया पर भी छापा मारा है। बंगलूरू स्थित गैर सरकारी संगठन इंडिपेंडेंट एंड पब्लिक स्पिरिटेड मीडिया फाउंडेशन के यहां भी तलाशी ली गई। बता दें, यह कार्रवाई टैक्स चोरी व विदेश चंदा अधिनियम उल्लंघन के मामले में की गई। आयकर टीम बुधवार सुबह मध्य दिल्ली स्थित सीपीआर के दफ्तर पहुंची और बैलेंस शीट की जांच की।
