जोशीमठ पर केंद्र सरकार अलर्ट, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की टीम आज लेगी स्थिति का जायजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free press journal
जोशीमठ में जमीन धंसने और मकानों में दरारें आने की घटनाओं के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हुई। जोशीमठ के हालात पर पीएमओ ने हाईलेवल मीटिंग की। इसमें प्रधानमंत्री के सेक्रेटरी जनरल, कैबिनेट सेक्रेटरी और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सदस्य शामिल हुए। वहीं, प्रधानमंत्री ने राज्य के सीएम पुष्कर धामी से टेलीफोन पर बात की। हालात का जायजा लेने के लिए नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सदस्य आज जोशीमठ पहुंचेंगे।
