भारत में विकसित डीएनए वैक्सीन की दो खुराक के बच्चों पर परीक्षण को हरी झंडी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जायडस कैडिला की डीएनए वैक्सीन के तीन खुराक वाले संस्करण को सरकार की तरफ से पहले ही आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति मिल चुकी है। ये देश की पहली ऐसी वैक्सीन भी है, जिसे 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति मिली। अब जायडस कैडिला को केंद्र सरकार ने दो खुराक वाली डीएनए वैक्सीन के परीक्षण की अनुमति दी। इसके बच्चों पर परीक्षण के लिए भी हरी झंडी दिखाई गई।
