21 जनवरी से 23 जनवरी तक दिल्ली, पश्चिमी यूपी समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 18 जनवरी को होने वाला पश्चिमी विक्षोभ अब 21 जनवरी के आसपास सक्रिय होगा। जिसके चलते 21 जनवरी से 23 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में वर्षा होने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम पारा भी 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। हिमालयी क्षेत्रों यानी हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर और उत्तराखंड में 18 जनवरी से मौसम बदलेगा।
