भूस्खलन से बंद चंडीगढ़-मनाली हाईवे 16 घंटों बाद बहाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
हिमाचल प्रदेश के मंडी में 6 मील घ्राण के पास पहाड़ी दरकने से बंद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 16 घंटों बाद शुक्रवार सुबह यातायात के लिए बहाल हो गया। इस दौरान सैकड़ों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। भूस्खलन की वजह से सात मील से मंडी तक 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गुरुवार शाम करीब सात बजे से मंडी, कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा।