भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का संपर्क कटा, मंडी में करीब 50 मार्ग बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: himachal now news
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बीती रात मूसलाधार बारिश हुई। इस कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का संपर्क कटा। 7 मील के पास भारी भूस्खलन से मार्ग बंद हुआ। पहाड़ियों से गिर रहे मलबे की चपेट में एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। हालांकि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वैकल्पिक कमांद बजौर मार्ग भी ठप है। बारिश के कहर से जिले में 50 के करीब मार्ग बंद है।
