x

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित, AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Indian Express

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। 35 सीटों वाले निगम में इस बार आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप को 14 सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा दूसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। वार्ड नंबर चार की रिकाउंटिंग के बाद उपजे हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस फोर्स बुलाई गई। इस दौरान आप समर्थक धरने पर बैठ गए।