x

चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने पूरे चंद्रमा पर खोजी ऑर्गन-40 गैस

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

इसरो के चंद्रयान- 2 मिशन के ऑर्बिटर ने चंद्रमा के सबसे बाहरी आवरण यानी एक्सोस्फीयर में ऑर्गन-40 गैस खोजी। इसरो के मुताबिक, चंद्रमा पर ये गैस पहले से मौजूद थी, लेकिन ताजा खोज में उन बातों का पता चला है, जिनका अनुमान वैज्ञानिकों को पहले नहीं था। आर्बिटर पर मौजूद चंद्रा के एटमोस्फियरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 ने इस खोज को अंजाम दिया। जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में ये रिपोर्ट प्रकाशित हुई।