चंद्रयान-2 ने किया सौर किरणों का अध्ययन, बताया- सूरज है ठंडा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने सौर किरणों का अध्ययन किया और 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच के आंकड़े जुटाए। जिसके मुताबिक, सूरज अभी ठंडा है। दरअसल, हर 11 साल बाद सूरज की गर्मी कम या ज्यादा होती है। जब सूरज पर ज्यादा सन स्पॉट दिखे तो सूरज गर्म होता है। इसे सोलर मैक्सिमा कहते हैं। वहीं कम स्पॉट दिखे तो सूरज ठंडा होता है। इसे सोलर मिनिमा कहते हैं।
