इत्र कारोबारी पीयूष जैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी विधानसभा चुनाव में मुद्दा बन चुके इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर शिकंजा कस गया है। कानपुर और कन्नौज में छापेमारी और करोड़ों बरामदगी के मामले में डीजीजीआई अहमदाबाद के एसआईओ ने एसीएमएम त़ृतीय आलोक यादव की कोर्ट में मंगलवार को 334 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया। अहमदाबाद विंग के एडिश्नल डायरेक्टर जनरल विवेक प्रसाद की स्वीकृति के बाद गिरफ्तारी के 60वें दिन चार्जशीट दाखिल की गई है।
