हैदराबाद के सरकारी कॉलेज में केमिकल लीक, 25 छात्रों की तबीयत बिगड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pipa news
हैदराबाद के कस्तूरबा सरकारी कॉलेज की एक लैब में कथित रासायनिक गैस के रिसाव के बाद 25 छात्रों की तबीयत बिगड़ी। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि लैब में कौन सी गैस लीक हुई थी। फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। जब कुछ बच्चे प्रैक्टिकल लैब में थे उसी वक्त अचानक से वह किसी गैस लीक का शिकार हो गए।
