चेन्नई पुलिस ने जर्मन नागरिक से चोल युग की तीन मूर्तियां जब्त कीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
चेन्नई पुलिस ने ऑरोविले में जर्मन नागरिक के पास चोल युग की तीन मूर्तियां जब्त की। पुलिस ने कहा कि नटराज, अम्मान और चंद्रशेखर की कांस्य मूर्तियों को पुडुचेरी के ऑरोविले में जर्मन नागरिक के बड़े घर में एक अटारी में गुप्त रूप से छुपाया गया था। विशेषज्ञों के मुताबिक, ये प्राचीन मूर्तियां चोल युग की हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
