छावला गैंगरेप केस: पीड़िता का परिवार दाखिल करेगा SC में पुनर्विचार याचिका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छावला गैंगरेप केस में पीड़िता का परिवार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा। खबरों के मुताबिक, पीड़िता के पिता याचिका दाखिल करेंगे। मामले में 7 नवंबर को तीनों दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने बरी किया था, जबकि हाईकोर्ट और निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। कुछ दिन पहले, मामले में दिल्ली सरकार को रिव्यू पिटिशन दायर करने के लिए एलजी विनय कुमार सक्सेना ने मंजूरी दी थी।
