x

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को बनाया गया चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा गया है। बता दें सीएससी के अध्यक्ष का पद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से रिक्त था। इस घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। नरवणे को तीनों सेना प्रमुखों में सबसे वरिष्ठ होने के कारण इस पद का प्रभार दिया गया है।