देश के कई हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली ठंड, यूपी-एमपी समेत इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद से उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड का सितम शुरू हो चुका है. कड़ाके की ठंड के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान आज सुबह 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज भी तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी श्रीनगर में -5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.