दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश के चलते ठिठुरन बढ़ी। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी ने भी पारा गिराया। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज हुआ। वहीं देश में सबसे कम तापमान लेह में माइनस 11 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में सर्दी ने अपने तेवर दिखाना शुरू किए। यहां पारा लगातार गिर रहा है। पश्चिमी हवा से लेकर पहाड़ों तक का यहां असर होता है।