चीन 23 हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों के लिए जल्द खोलेगा दरवाजे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Eastmojo
चीन जल्द भारतीय छात्रों की वापसी का रास्ता खोलेगा। करीब दो वर्ष से 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्र कोविड प्रतिबंधों की वजह से घर बैठे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय दूतावास से कहा कि भारतीय छात्रों की वापसी में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा, क्योंकि पढ़ाई पूरी तरह गैर राजनीतिक मुद्दा है। चीन भारतीय छात्रों सहित सभी विदेशी छात्रों के कल्याण के बारे में सोचता है।
