सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा- कृत्रिम द्वीपों पर हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है चीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में दिखता है कि चीन कृत्रिम द्वीपों पर हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है। चीन की ऐसी विस्तारवादी नीतियों के चलते ताइवान, वियतनाम, जापान, मलेशिया, इंडोनेशिया, ब्रुनेई और फिलीपींस खासे नाराज हैं। तस्वीरों में चीन के कई लड़ाकू और गश्ती विमान, हैवी ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर और एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल दिखीं। चीन ने कुछ महीने पहले ही स्प्रैटली द्वीप समूह के नजदीक नौसैनिक अभ्यास भी किया था।
