भारतीय सेना के सामने चीन ने उतारी रोबो आर्मी और अनमैन्ड व्हीकल्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
भारतीय सेना का सामना लद्दाख में भयानक ठंड से कांपते चीनी सैनिकों से नहीं होगा। इसके बजाय उनके सामने चीन ने रोबो आर्मी और अनमैन्ड व्हीकल्स खड़े किए हैं। ड्रैगन ने यह काम तिब्बत की कड़कड़ाती ठंड नहीं झेल पा रहे अपने सैनिकों को बचाने के लिए किया है। चीन ने तिब्बत और लद्दाख बॉर्डर पर दर्जनों ऑटोमैटिक और रोबोट की तरह इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों को तैनात किया है।
