x

चीन ने आतंकी मक्की को प्रतिबंधित सूची डालने वाले प्रस्ताव पर लगाया अडंगा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Free press journal

चीन ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर भारत के प्रयासों पर बाधा डाली। भारत और अमेरिका ने पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को प्रतिबंंधत सूची में डालने की मांग की थी। इसके लिए भारत और अमेरिका संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव लाये थे। लेकिन इस प्रस्ताव पर चीन ने वीटो लगाते हुए एक बार फिर पाकिस्तानी आंतकवादियों के साथ अपना दोस्ताना व्यवहार जाहिर किया।