चीन ने सोलोमन द्वीप से किया सुरक्षा समझौता; अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड नाराज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रशांत महासागर के एक छोटे से द्वीपीय देश सोलोमन द्वीप के साथ चीन द्वारा सुरक्षा समझौता किए जाने से बवाल मचा है। समझौता सार्वजनिक होते ही अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। उनका मानना है कि चीन प्रशांत क्षेत्र में अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए एक कमजोर देश को निशाना बना रहा है। इसके बावजूद सोलोमन के नेताओं ने चीन के साथ समझौता किया।
