चीनी सेना ने मिराम तेरान को किया भारतीय सेना के हवाले, किरन रिजिजू ने दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
चीनी सेना ने करीब 12 दिनों बाद मिराम तेरान को आज भारतीय सेना के हवाले किया। मिराम अरुणाचल प्रदेश से लापता हुआ था। दरअसल, ये युवक शिकार करते हुए चीनी इलाके के पास पहुंच गया था। उसे पकड़ लिया गया। जानकारी उसके दोस्तों ने दी। इस बीच केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भी बताया था कि हॉटलाइन पर चीनी सेना ने मिराम को लौटाने की जानकारी भारतीय सेना को दी।
