भारत और अमेरिका में क्रैश हो सकता है चीनी रॉकेट, स्पेन का एयरस्पेस बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the guardian
स्पेस में एक चीनी रॉकेट बूस्टर आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। तेज गति से धरती की तरफ बढ़ रहा रॉकेट कब और कहां गिरेगा? यह तय नहीं है, लेकिन आज यह कहीं भी क्रैश कर सकता है। इसके टुकड़े अमेरिका, भारत, चीन, दक्षिण पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कुछ हिस्से में गिर सकते हैं। रॉकेट के खतरे को देखते हुए स्पेन ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।
