x

G-20 के बाद चीनी जासूसी जहाज श्रीलंका में लंगर डालेगा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: bhaskar

चीन हिंद महासागर में फिर हदों को लांघने के मंसूबे में है। रिसर्च सर्वे के नाम पर आने वाला चीन का सबसे एडवांस जासूसी जहाज शी यान-6 अक्टूबर में श्रीलंका में लंगर डालने की तैयारियों में जुटा है। चीन ने नई दिल्ली में सितंबर में होने वाले महत्वपूर्ण G-20 शिखर सम्मेलन के बाद अपने सर्वे शिप के लिए मंजूरी मांगी। श्रीलंका की नौसेना ने रक्षा और विदेश मंत्रालय को सिफारिश भेज दी।