चीनी पनडुब्बी की घुसपैठ, जापान ने पीछे हटने पर मजबूर किया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापान ने अपने जलक्षेत्र के नजदीक गश्त कर रही चीनी नौसैनिक पनडुब्बी और विध्वंसक पोत को भागने पर मजबूर किया। नौसेना ने शुक्रवार सुबह अमामी ओशिमा द्वीप के पास चीनी पनडुब्बी की पहचान की। पास के इलाके में एक चीनी विध्वंसक पोत भी गश्त लगाते दिखे। इस पर जापानी नौसेना के युद्धपोतों और समुद्री गश्ती फाइटर जेटों को भेजा गया। इसके बाद चीनी पनडुब्बी और पोत इलाके से निकल गए।
