चीन की महिला ने खरीदा जापान का द्वीप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापान के ओकिनावा प्रांत में एक निर्जन द्वीप को एक चीनी महिला ने खरीद लिया। अब तक महिला की पहचान जाहिर नहीं की गई है लेकिन उनकी उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। महिला ने बताया कि उनके एक संबंधी की कंपनी ने यानाहा द्वीप खरीदा। ये द्वीप ओकिनावा मुख्य द्वीप के उत्तर में है और इसके एक हिस्से पर टोक्यो की एक कंसल्टिंग फर्म का स्वामित्व है।
