32 साल बाद शोपियां और पुलवामा में खुले सिनेमा हाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अनुच्छेद 370 व 35ए हटने का ही असर है कि आतंक के गढ़ रहे शोपियां और पुलवामा में अब 32 साल बाद लोग सिनेमा हाल में फिल्में देख पाएंगे। इससे पहले यहां के लोगों को सिनेमा देखने के लिए 300 किलोमीटर दूर जम्मू या अन्य स्थान पर जाना पड़ता था। आतंकवाद के चलते घाटी में 19 सिनेमा हॉल बंद हो गए थे। जिनके अब वापस खुलने की उम्मीद जगी है।
