स्विमिंग पूल में अश्लील हरकत कर रहा था पुलिस कर्मी और महिला कांस्टेबल, अब हुआ निलंबित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
राजस्थान पुलिस सेवा के एक अधिकारी और एक महिला कांस्टेबल को बुधवार को कथित नैतिक कदाचार मामले में निलंबित किया गया। दोनों बच्चे के सामने अश्लील हरकत कर रहे थे जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है। वीडियो फुटेज में पाया गया कि अजमेर जिले के ब्यावर में तैनात अंचल अधिकारी हीरालाल सैनी एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं और अश्लील हरकतें कर रहे थे।
