25 अप्रैल से शुरू होंगी CISCE की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
सीआईएससीई की दूसरे सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होंगी। इस दौरान कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं होंगी। पहला सेमेस्टर बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र पर आधारित था। दूसरे सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षा में इस बार दो तरह के प्रश्न पत्र आएंगे। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा वर्णनात्मक होगी। बहुविकल्पीय नहीं होगा। कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं डेढ़-डेढ़ घंटे की होंगी। बोर्ड ने मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी किए।
