भारतीय मूल के नागरिक ने यूएई में जीती 20 करोड़ रुपए की लॉटरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूएई में रहने वाले भारतीय दिलीप कुमार एलिकोट्टिल परमेश्वरन ने करीब 20 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती। अबूधाबी की बिग टिकट लॉटरी के इस टिकट को परमेश्वरन ने करीब 10 हजार रुपए में खरीदा था। केरल के परमेश्वरन पिछले 17 सालों से यूएई के अजमान में रहते हैं। जहां वो ऑटो स्पेयर पार्ट्स की कंपनी में कार्यरत हैं। परमेश्वरन पैसे का एक हिस्सा अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करेंगे।
