दावा: न्यूयार्क में कोरोना यूरोप से आए यात्री लाए, फरवरी मध्य में ही वायरस ने दे दी थी दस्तक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयार्क में कोरोना एशिया से आए यात्री नहीं बल्कि यूरोप से आए यात्री लेकर आए। यहां पहला मामला एक मार्च को सामने आया, लेकिन वायरस यहां फरवरी मध्य से ही फैलना शुरू हो गया। अध्ययन के सह-शोधकर्ता माउंट सिनाई में इचान स्कूल ऑफ मेडिसिन में जिनेटिक विशेषज्ञ हर्म वान बकेल ने जानकारी दी। एनवाययू ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के अध्ययन में भी ऐसे ही निष्कर्ष निकले।
