मेयर का दावा: मारियुपोल में रूसी हमलों में गई 10,000 से अधिक यूक्रेनियों की जान, बढ़ सकता हैं आंकड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: alarabiya
दावा है कि रूस द्वारा मारियुपोल में किए गए हमलों में 10,000 से अधिक यूक्रेनी लोगों की मौत हुई। मृतकों की संख्या बढ़कर 20,000 के पार जा सकती है। दावा है कि रूसी सैनिक शवों को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथ कुछ उपकरण भी लाए थे। आरोप लगाया गया है कि रूसी सैनिक कई शवों को एक विशाल शॉपिंग केन्द्र ले गए और उन्हें आग के हवाले कर दिया।
