वडोदरा में दो समुदाय के बीच झड़प, पत्थरबाजी में 3 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
गुजरात के वडोदरा में दो समुदाय के बीच झड़प हुई। पत्थरबाजी में 3 लोग घायल हुए। रविवार रात रावपुरा रोड पर एक सड़क दुर्घटना के बाद ये सांप्रदायिक हिंसा भड़की। दुर्घटना के बाद वाहन मालिकों के बीच बहस हुई। जल्द ही दोनों समुदायों के सदस्य इसमें शामिल हुए। कुछ देर बाद स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू की।
