नीमच में दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति पर बवाल, पथराव के बाद धारा 144 लागू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
नीमच के दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति लगाने पर बवाल हुआ। उपद्रवियों ने पत्थर फेंके। इलाके में धारा 144 लागू की गई। विवाद के दौरान उपद्रवियों ने एक बाइक में आग लगाई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दुकानें बंद कराई और आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की। पुलिस को लाठियां भी भाजनी पड़ी। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।
