पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पहली महिला जज आयशा मलिक की नियुक्ति का रास्ता साफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
चीफ जस्टिस गुलजार अहमद की अध्यक्षता वाले पाकिस्तानी न्यायिक आयोग ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पहली महिला जज आयशा मलिक की नियुक्ति चार के मुकाबले पांच वोट के आधार पर मंजूरी दी। उन्होंने कराची के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री ली। उन्होंने प्रारंभिक कानूनी शिक्षा पाकिस्तान कॉलेज ऑफ लॉ, लाहौर से की। उन्होंने हार्वर्ड लॉ स्कूल और कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स से एलएलएम किया।
