जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 4 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
देश के कई राज्यों में लगातार बारिश से हालात बिगड़े। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से दोनों राज्यों में 2-2 लोगों की मौत हुई। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले 3-4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। यहां दो लोग नाले में बह गए।
