दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, यूपी और बिहार में बारिश की संभावना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Latestly
देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों प्री-मॉनसून की बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 10 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं यूपी और बिहार में बारिश की संभावना है। यूपी में 28 मई तक 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया।
