कन्हैया लाल के परिवार से मिले सीएम गहलोत, सौंपा 51 लाख का चेक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टेलर कन्हैया लाल के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और 51 लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया, जिस तरह से हत्या की गई वो जघन्य अपराध है। हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुजरिमों को पकड़ लिया। रातभर में पता लगा लिया गया कि इनका अंतराष्ट्रीय संगठनों से संबंध था।
