CM नीतीश ने इरफान खान के निधन पर जताया दुख, लिखा शोक संदेश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अभिनेता इरफान खान के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए शोक संदेश में लिखा, 'इरफान के निधन से फिल्म जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।' उन्होंने आगे लिखा, 'इरफान खान प्रतिभा के धनी अभिनेता थे। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अपने अभिनय से इरफान फिल्म प्रेमियों के बीच लोकप्रिय थे। ईश्वर इरफान की आत्मा को चिर शांति और परिजनों को दुख सहने की क्षमता दें।'