योगी के गोरक्षपीठ की मिसाल, लाउडस्पीकर पर नया नियम किया लागू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Forbque
बीते दिनों यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस नहीं निकालने के साथ ही धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से दूसरों को असुविधा नहीं होने को लेकर निर्देश जारी किए थे। अब उनके गोरक्षपीठ में लगे लाउडस्पीकर की आवाज भी धीमी कर दी गई है। सड़क की तरफ के लाउडस्पीकर का रुख भी अब मंदिर की तरफ किया गया। अब मंदिर परिसर के बाहर आवाज नहीं जाएगी।
