सीएम योगी आज पेंशन और ग्रेच्युटी पोर्टल करेंगे लॉन्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
यूपी के सरकारी कर्मचारियों को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। राज्य के वित्त विभाग ने पेंशन पोर्टल तैयार किया है, जिसकी सीएम योगी आज लखनऊ स्थित लोकभवन सचिवालय में औपचारिक शुरुआत करेंगे। इसके जरिये कर्मचारियों के रिटायरमेंट के छह माह पहले से उनके पेंशन आदि की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और रिटायरमेंट से तीन महीने पहले तक पेंशन और ग्रेच्युटी आदि का भुगतान हो जाएगा।
