कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस: एनआईए ने तमिलनाडु में 45 जगहों पर मारा छापा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
हाल ही में एनआईए ने तमिलनाडु के 45 जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी 23 अक्टूबर को कोयंबटूर में हुए कार ब्लास्ट मामले में की गई। बता दें, एनआईए ने कोयंबटूर के उड़क्कम, कोट्टैमेडु, पोनविझा नगर और रथीनापुरी में छापा मारा। वहीं, चेन्नई में पुडुपेट, मन्नादी, जमालिया और पेरंबूर में छापेमारी की। पहले इस मामले की जांच राज्य पुलिस कर रही थी, लेकिन अब मामले की जांच एनआईए कर रही है।
