उत्तर भारत में शीत लहर ने दी दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर भारत और उत्तर पश्चिमी इलाके में शीत लहर ने दस्तक दे दी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से एक ओर जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर बना हुआ है। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन जारी है। आपको बता दें कि इस कड़ी में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश समेत राजस्थान के कुछ भागों में ठिठुरन बढ़ रही है।
