घाटी में कॉलेज, पालीटेक्निक-आईटीआई कॉलेज, कोचिंग सेंटर, स्कूल बंद; जानें और क्या-क्या हुआ बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने कॉलेजों, स्कूलों, पालीटेक्निक कॉलेजों, आईटीआई संस्थानों, सिविल सर्विस, इंजीनियरिंग, नीट के लिए कोचिंग देने वाले सेंटर्स को बंद करने के आदेश दिए। यहां अब ऑनलाइन पढ़ाई होगी। बैक्वेंट हॉल में 25 से अधिक लोगों को आने की इजाजत नहीं होगी। सिनेमा, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, जिम्नेशियम, स्विमिंग पूल में 25% लोगों को आने की अनुमति होगी। रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा
