यूक्रेन में आम लोग नकली बंदूकों से कर रहे लड़ाई की प्रैक्टिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: npr
रूस और यूक्रेन में सीजफायर के बाद भी तनाव बरकरार है। रूसी सेना जमीन के साथ साथ समुद्र में भी यूक्रेन की घेराबंदी कर रही है। संभावित रूसी हमले के खतरे को देखते हुए यूक्रेन के आम लोगों ने भी कमर कस ली है। आम जनता अपनी मर्जी से सेना के साथ मिलकर नकली बंदूकों के जरिए किसी भी खतरे का सामना करने के लिए सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।
