कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 के चौथे चरण की परीक्षा आज से शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: livemint
NTA की ओर से अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिलों के लिए आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, 2022 के चौथे चरण की परीक्षा आज से शुरू होगी। परीक्षा में लगभग 3.72 लाख उम्मीदवार उपस्थित होंगे। परीक्षा 17 अगस्त, 18 अगस्त और 20 अगस्त को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुके हैं। परीक्षा देने जाने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
